फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव ने उठाये सवाल, कहा-चुनावी मौसम में बड़ी-बड़ी घोषणाएं, फिर बन जाता जुमला

Sun, 30 Mar 2025 06:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

RJD Party: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार पहुंचे।आते ही 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी के द्वारा बिहार को विकसित करने के साथ-साथ लालू प्रासाद और राबड़ी देवी पर भी हमला किया। जवाब में अब तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव, अमित शाह और नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बिहार आये और चार विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने चीनी मिल को फिर से शुरू करने की भी घोषणा की। योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर जमकर बोले। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राष्ट्रीय जनता दल के शासन काल में यानी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल में अपहरण, हत्या, लूट और नरसंहार होता था। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की वजह से बिहार का नाम बदनाम हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में जंगलराज है अब ये नहीं कहा जा सकता, क्यों कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को 10 साल में देश के 60 करोड़ गरीबों के लिए काम किया है, लालू प्रसाद ने बिहार के विकास के लिए क्या किया है? उन्होंने बिहार को सिर्फ जंगलराज दिया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -BJP Plan: गृह मंत्री अमित शाह ने बताई 2025 और 2026 के लिए भाजपा की योजना, बताया- किस मॉडल पर जीतेंगे बिहार

तेजस्वी यादव ने किया अमित शाह पर पलटवार 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर जवाबी फायर करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जब चुनाव आता है तब लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद वह जुमला हो जाता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर वह कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को पैसा दिया है तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने कहाँ-कहाँ और किस-किस मद में किस सेक्टर को कितना रुपया दिया। उनको लोगों को विवरणी बतानी चाहिए। चुनाव आता है तब ये लोग घोषणाएं करते हैं, लेकिन पिछले 20 सालों में इनलोगों ने क्या किया उसकी गिनती इन्होने नहीं बताई। लालू जी को गाली देना तो लोगों का फैशन है। उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। ये लोग झूठ बोलने आये हैं, झूठ बोलेंगे, ठगने का प्रयास करेंगे, जुमलेबाजी करेंगे फिर इनका काम वापस हो जायेगा। फिर जहां चुनाव होगा वहां वापस चले जाएंगे।    
विज्ञापन

  

                            

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें