फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव को जेल पर तेजस्वी बोले- खतरा खत्म नहीं हुआ, कंस का काल अब जन्म लेगा

Wed, 27 Dec 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
विज्ञापन
बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार लालू यादव के परिवार के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने लालू यादव के जेल जाने की तुलना वासुदेव और देवकी को कारागार में बंद करने से कर दी है। तेजस्वी ने दावा किया है कि लालू के जेल जाने के बाद सरकार का सफाया तय है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेडीयू नेता बोले- BJP से समझौता नहीं करने वालों के खिलाफ होती है साजिश

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा है, 'कंस को लग रहा है कि जेल में बंद कर खतरा खत्म हो गया। उन्हें पता नहीं कि काल तो अब जन्म लेगा।' 
  कंस को लग रहा है कि जेल में बंद कर खतरा खत्म हो गया। उन्हें पता नहीं कि काल तो अब जन्म लेगा। — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 27, 2017

इससे पहले भी तेजस्वी ने लिखा था कि, 'विपक्षी समझते हैं कि जेल जाने के बाद लालू यादव खत्म हो गए हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी गलती है। बिहार की जनता गुस्से में है और वे इसका पुरजोर जवाब देंगे। अगर लालू जी बीजेपी के सहयोगी बन जाते तो वे बीजेपी के लिए 'राजा हरिशचंद्र' होते।' 
विज्ञापन


चारा घोटाला के एक केस में लालू यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद जेडीयू में तरकार शुरु हो गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जेडीयू नेता ने कहा है कि जो लोग बीजेपी के सामने घुटने नहीं टेकते बीजेपी उनके खिलाफ साजिश करती है। चौधरी ने कहा है कि, 'लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ बदले की नीयत से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस खेल में नीतीश कुमार और बीजेपी के लोग शामिल हैं।' 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में देवघर कोषागार से अवैध निकासी के एक केस में दोषी करार दिया है और सजा का ऐलान जनवरी में होगा। फिलहाल लालू यादव रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में बंद हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें