फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश से चला मंत्री के बंगले पर बुलडोजर

Thu, 22 Aug 2013 06:01 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के नेता और वर्तमान में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रमई राम को उस समय झटका लगा, जब कोर्ट के आर्डर ने उनके बंगले के एक बड़े हिस्से को ध्वस्त कर दिया। उनके बंगले का यह हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया था।
विज्ञापन


दृगोनमेश्वर परिवार और गोवर्द्वन पुजारी ने इस विवादित जमीन का केस जीत लिया है। इस केस के जीतने के बाद ही वर्तमान मंत्री महोदय के घर की दीवार को ध्वस्त कर दिया गया है।

रमई राम ने इसे अपनी बेइज्जती बताते हुए कहा है कि मेरी बेइज्जती कभी नहीं हुई। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अब वह इस आवंटित बंगले में एक पल भी नहीं रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भवन विभाग से दूसरे बंगले को आवंटित करने के लिए कह दिया है।

इस मौके पर पुजारी ने कहा कि उनका परिवार मंत्री के खिलाफ नहीं है। वर्ष 1911 में 3000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण सरकार ने अधिकारियों के बंगले बनाने के लिए किया था। पर जिन परिवारों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया था।
विज्ञापन


इसको लेकर पुजारी का परिवार हाईकोर्ट गया था। हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि पुजारी के हिस्से की जमीन उसे वापस की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें