फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result : बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी; एक साथ हुईं चार परीक्षाओं का रिजल्ट यहां देखें

Sat, 11 Nov 2023 12:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC 69th CCE Result: जिस परीक्षा के रिजल्ट का करीब ढाई लाख से अधिक स्टूडेंट को इंतजार था वह धनतेरस की रात जारी हो चुका है। 69वीं पीटी एग्जाम में 5299 अभ्यर्थी सफल हुए।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग ने धनतेरस के अवसर पर अभ्यर्थियों के लिए एक खुशखबरी दी है। शुक्रवार रात आयोग ने बीएससी 69वीं सीसीई (संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा) का रिजल्ट जारी कर दिया। इस परीक्षा में कुल 5299 अभ्यर्थी सफल हुए। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर सभी उम्मीदवारों को बधाई दी। बता दें कि 69वीं प्रारंभिक परीक्षा 408 केद्रों पर ली गई थी। यह परीक्षा 30 सितंबर को हुई थी। इस बार अन्य परीक्षा से हटकर अलग तरह की निगेटिव मार्किंग लागू की गई थी। पहली बार हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा गया। जबकि इससे पहले हर गलत उत्तर के लिए 1/4 चार अंक काटा जाता था। बता दें कि 2 लाख 70 हजार अभ्यर्थी बीपीएससी की 69वीं सीसीई परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


69वीं सीसीई में विभिन्न पदों सेवाओं के लिए 4037 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के लिए कट ऑफ 91.67 गया है, जबकि जाति के आधार पर आरक्षण में सबसे कम कटऑफ अनुसूचित जनजाति की महिलाओं का 54 गया है।

 

33 अभ्यर्थी पुलिस उपाधीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल

69वीं सीसीई में संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में पुलिस उपाधीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 33 सफल अभ्यर्थियों की सूची बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी की है। इसमें अनारक्षित का कट ऑफ मार्क्स 102.67 गया है। अनारक्षित महिला का कट ऑफ मार्क्स 91.67 जबकि अनुसूचित जाति का 83.33 कट ऑफ मार्क्स रहा।

 

अनारक्षित श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स 85.67 गया

69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष की मुख्य परीक्षा के लिए एक 1120 सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट आयोग ने जारी किया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स 85.67 गया है। जातिगत आरक्षण में अनुसूचित जाति की महिलाओं का कट ऑफ मार्क सबसे कम 57 गया है। 69वीं में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यानी सीडीपीओ के लिए 109 परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया गया है। इस परिणाम में अनारक्षित श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स 102.67 रहा है। अनारक्षित महिला में 99.33, EWS में 99.67 और बैकवर्ड क्लास में 101.33 रहा है।

 इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं अपना रिजल्ट 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें