फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCP Singh: सरदार पटेल जयंती पर आरसीपी सिंह ने बनाई अपनी पार्टी, कहा- मिस्ड कॉल से लोगों को संगठन में जोड़ेंगे

Thu, 31 Oct 2024 12:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: आरसीपी सिंह ने कहा कि मेरी नई पार्टी का नाम आसा है। इसका मतलब है आप सबकी पार्टी। हमारा झंड तीन रंगों का आयताकार होगा। इसमें सबसे ऊपर हरा, बीच में पीला, नीचे नीला रंग होगा।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बनाई नई पार्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वक्त में सीएम नीतीश कुमार के राम कहे जाने वाले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) ने अपनी नई पार्टी बना ली है। इसका नाम उन्होंने 'आसा' रखा है। मतलब समझाते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि मेरी नई पार्टी का नाम आसा है। इसका मतलब है आप सबकी पार्टी। हमारा झंड तीन रंगों का आयताकार होगा। इसमें सबसे ऊपर हरा, बीच में पीला, नीचे नीला रंग होगा। जब चुनाव आयोग हमें पार्टी सिंबल देगा तो बीच के पीले रंग वाले हिस्से में पार्टी का लोगो काले रंग से आएगा। आरसीपी सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। पूर्व केंद्रीय मत्री ने यह भी दावा किया कि 140 लोग अभी ही हमारी पार्टी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हमारा संगठन प्रखंड स्तर से लेकर जिला, राज्य स्तर तक होगा। हम मिस्ड कॉल से लोगों को अपने संगठन में जोड़ेंगे।

अवैध नशे का कारोबार फल-फूल रहा है

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। सीएम नीतीश कुमार सुबह पांच बजे कभी स्कूल नहीं गए लेकिन शिक्षकों को सुबह ही बुला लेते हैं। जहरीली शराब से लगातार लोगों की मौत हो गई। अवैध नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। शराब की होम डिलीवरी हो रही है। लेकिन, सरकार चुप है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से मांग की है कि शराबबंदी को लेकर एक कमेटी बनाई जाए। शराबबंदी से भारी नुकसान हो रहा है। शराबबंदी लागू तो हुई है, लेकिन सही तरीके से काम नहीं किया जा रहा है।

भाजपा से हो गया मोह भंग
बता दें कि आरसीपी सिंह जदयू कोर्ट से केंद्र में मंत्री बनाए गए थे। कुछ माह बाद सीएम नीतीश कुमार और उनके बीच की दूरी बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने जदयू छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि, भाजपा में भी उन्हें खास तवज्जो नहीं दी गई। लोकसभा चुनाव में वह किसी बड़ी जिम्मेदारी में नहीं दिखे। इस कारण उनका भाजपा से मोह भंग हो गया। और, उन्होंने नई पार्टी बना ली। .

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें