फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार के किन जिलों में आज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना का कैसा रहेगा मौसम, कहां परेशान करेगी गर्मी?

Wed, 10 Jun 2026 11:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Weather News: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने तथा मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों बुधवार को गरज-चमक, तेज हवा और बारिश के आसार हैं। उत्तर और पूर्वी बिहार के 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मध्य बिहार के कुछ जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

विज्ञापन


पटना समेत किन जिलों में कहां बारिश का यलो अलर्ट
वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर और बक्सर जिलों में बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं। इन जिलों में लोगों को गर्मी परेशान करेगी। 
PM Modi : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को लिखी लंबी चिट्ठी; 1934 के किस बंटवारे की चर्चा की?
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छह जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
बुधवार सुबह मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों के कई प्रखंडों में अगले दो से तीन घंटों के दौरान मध्यम दर्जे की गरज-तड़क, वज्रपात और बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा किसानों को खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी है। विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें