कुछ दिन पहले ही गैंगरेप केस के आरोपी संजीव हंस और गुलाब यादव के पटना, पुणे, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पंजाब समेत देश के दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दोनों के खिलाफ पीएमएलए के तहत पहले से ही केस दर्ज कर रखा है।
सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है। टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर संजीवांश के पटना, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई स्थित ठिकाने पर रेड की है। सूत्रों की मानें तो ईडी की टीम को जांच के दौरान कई कागजात हाथ लगे हैं। गुरुवार सुबह ईडी की अलग-अलग टीम ने आईएएस अधिकारी के ठिकानों पर जांच करने पहुंची तो हर काम मच गया। वहीं घर के अंदर बाहर से आने वाले लोगों की इंट्री बंद कर दी गई है। ईडी के अधिकारी तलाशी ले रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले ही गैंगरेप केस के आरोपी संजीव हंस और गुलाब यादव के पटना, पुणे, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पंजाब समेत देश के दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दोनों के खिलाफ पीएमएलए के तहत पहले से ही केस दर्ज कर रखा है।
एक माह पहले आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व एमएलए गुलाब यादव केस में नया मोड़ तब आया था जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केस करने वाली महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी की टीम ने महिला को इसके लिए नोटिस भी भेज दिया था। उन्हें पटना स्थित ईडी कार्यालय में आकर अधिकारियों के सवालों का जवाब देना था। ईडी के अनुसार, आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला से पूछताछ हुई। ताकि इस केस में सारे जानकारी स्पष्ट हो सके।