फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: होटल में पुलिस की रेड, सिपाही भर्ती परीक्षा के कई एडमिट कार्ड और कागजात मिले; तीन संदिग्ध धराए

Wed, 14 Aug 2024 05:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना पुलिस का यह मानना है कि हिरासत में लिए गए युवकों का तार सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने उनके पास से जो कागजात बरामद किए हैं वह किशनगंज, पूर्णिया और अररिया के अभ्यर्थियों का होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया और कई कागजात भी बरामद किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक कमरे से तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से सिपाही भर्ती परीक्षा के आठ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, चेकबुक, नगद, मोबाइल और कई शैक्षणिक प्रमाण पत्र मिले हैं। पुलिस ने तीनों की पहचान प्रेम कुमार, रामाशीष एवं चंदन कुमार के रूप में की है। कोतवाली थाने में तीनों से पूछताछ चल रही है। आशंका है कि यह लोग सिपाही भर्ती परीक्षा में किसी बड़ी गड़बड़ी की तैयारी में थे।

विज्ञापन


पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट होगा
पटना पुलिस का यह मानना है कि हिरासत में लिए गए युवकों का तार सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। पुलिस ने उनके पास से जो कागजात बरामद किए हैं वह किशनगंज, पूर्णिया और अररिया के अभ्यर्थियों का होने की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी युवकों से अलग-अलग तरीके से पूछताछ कर रही है।

28 अगस्त चलेगी सिपाही भर्ती परीक्षा
सात अगस्त से शुरू हुई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। छह पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 21,391 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएगी। इसके लिए लगभग 18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन


आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ हुए कई खुलासे 
गिरफ्तारी के संबंध में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के सभी होटलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल से संदिग्ध परिस्थिति में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए युवकों के पास से कई छात्रों के एडमिट कार्ड, मार्कशीट के उल्लेख मिले हैं। कुछ चेक बुक, एटीएम कार्ड कम डेबिट कार्ड, कुछ मार्कशीट और कई कागजात मिले हैं। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि तीनों संदिग्ध युवको से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर एक युवक के द्वारा बताया गया कि पटना में एक व्यक्ति को ₹700000 देने की बात थी। जिसका स्टाम्प पेपर भी पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जो सिपाही भर्ती की परीक्षा हो चुकी है। उस परीक्षा के कुछ प्रश्न पत्र भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और इसी को लेकर पुलिस तीनों युवको से अलग-अलग रूप से पूछताछ कर यह पता लगाने की प्रयास कर रही है कि आखिर तीनों युवक किसके बुलावे पर पटना आए थे। साथ ही उनकी मंशा क्या थी। पुलिस यह भी पता लग रही है कि परीक्षा प्रश्न पत्र के लीक होने की बात या फिर परीक्षा में किसी के द्वारा बहाली के नाम पर पैसा ठगने की बात तो नहीं हो रही है। इन सभी मामलों को लेकर पुलिस का यह मानना है कि पूरी बात छानबीन के बाद ही  स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें