फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महागठबंधन का राज्य में चक्काजाम, जहानाबाद में पैंसेजर ट्रेन रोकी; कई जगहों पर सड़कें बंद

Wed, 09 Jul 2025 07:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बिहार में भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ बुधवार को विपक्षी दल ने राज्य में कई जगहों पर चक्काजाम किया। राजद समर्थकों ने कई जिलों में सड़कें जाम कर दी हैं। 
विज्ञापन
जहानाबाद में ट्रेन रोकी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग की ओर से बिहार में चलाए जा रहे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ आज महागठबंधन ने राज्यव्यापी चक्का जाम का एलान किया है। राज्य में कई जगहों पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों को जाम कर दिया है। 

विज्ञापन


ताजा जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद में राजद समर्थकों ने पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया है। वही मनेर, हाजीपुर में विपक्षी दलों के समर्थकों ने कई जगहों पर जाम लगा दिया। बिहार के मुजफ्फरपुर में सुबह 6 बजे से ही राजद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। टायर जलाकर सड़क जाम कर दी गई।

इसी बीच राहुल गांधी चक्काजाम में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ट्रेड यूनियंस 25 करोड़ श्रमिकों को लेकर भारत बंद की कमान संभाले हुए हैं। ट्रेड यूनियंस के मुताबिक, देशभर में बैंकों, बीमा दफ्तरों और कोयला खदानों के बंद रहने का आह्वान किया गया है, वहीं बिहार में विपक्षी दलों ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के खिलाफ चक्का जाम का ऐलान किया है
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : बहुचर्चित खेमका हत्याकांड मामले पर कटघरे में घिरता नजर आया पुलिसिया अनुसंधान; साउंड क्लिप पर भी सवाल

राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 30 जून, 2025 से चलाया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2025 रखी गई है। इंडिया महागठबंधन का मानना है कि बिहार में पिछड़े, अतिपिछड़े, दलितों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के  साथ गरीब मतदाताओं के नामों की छंटनी करने के लिए एनडीए के इशारे पर यह विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यह मताधिकार छीनने की साजिश है। इस तरह के आलोकतांत्रिक रवैये का प्रतिकार करने के लिए  इंडिया महागठबंधन’ के द्वारा 09 जुलाई, 2025 को आयोजित बिहार में पूर्ण चक्का जाम पूर्वाह्न 09ः00 बजे राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय, 02 वीरंचद पटेल पथ से शुरू किया जाएगा।    
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ दीपंकर भट्टाचार्य, एमए बेबी और डी राजा भी मौजूद रहेंगे। इस बिहार बंद में महागठबंधन के अन्य नेतागण भी चक्का जाम आंदोलन में शामिल होंगे।

                      

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें