बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के प्रदर्शन पर हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं को “पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल” बताते हुए कहा कि जनता राजनीतिक कचड़ा साफ कर रही है और आने वाले चुनावों में इसे पूरी तरह साफ करेगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के मंगलवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं को पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल यानी राजनीतिक कचड़ा बताया।
संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह लोग अपने घरों की गंदगी साफ कर कचड़े को बाहर कर देते हैं, उसी तरह देश और राज्य की जनता राजनीतिक कचड़े को भी साफ कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता बचे हुए राजनीतिक कचड़े को भी पूरी तरह साफ कर देगी।
उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के प्रदर्शन को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है और मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। इसके बावजूद दोनों नेता अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए मार्च कर रहे हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का यह प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी और सियासी ड्रामा है। उन्होंने कहा कि अपनी राजनीति बचाने के लिए दोनों नेता मार्च कर रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है। उन्होंने दोहराया कि इसी वजह से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव “पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल” बन गए हैं।