फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: जदयू के संगठन चुनाव में बवाल, मंगेर और मधेपुरा में कई जगह पर चुनाव रद्द

Thu, 17 Nov 2022 10:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

इससे पहले बिहार के 500 सांगठनिक प्रखंडों में बीते दिन चुनाव कराए गए थे। इनमें से 80 फीसदी अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
बिहार सीएम नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका अंदाजा पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के दौरान मचे बवाल से लगाया जा सकता है। ऐसे कई दावे मीडिया रिपोर्ट में किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगेर और मधेपुरा में कई जगह पर चुनाव रद्द कराने पड़े हैं। ऐसा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद करना पड़ा है। इन सब के बीच 80 फीसदी जगहों पर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। आज यानी गुरुवार को 115 प्रखंडों में चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले बिहार के 500 सांगठनिक प्रखंडों में बीते दिन चुनाव कराए गए थे। इनमें से 80 फीसदी अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इस दौरान मुंगेर में बवाल की वजह से पांच प्रखंडों में चुनाव स्थगित करने पड़े। वहीं, हवेली खड़गपुर में जदयू के संगठन चुनाव खड़गपुर झील पर कराए जाने पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद बवाल बढ़ा तो कार्यकर्ताओं ने सरकारी गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ की। इसके अलावा मधेपुरा के आलमनगर में मतदाता सूची को लेकर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। काफी देर के हंगामे के बाद चुनाव रद्द कराना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें