फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बुलावे पर पहुंचे अनंत सिंह ने क्या कहा? NDA विधान मंडल दल की बैठक संपन्न

Fri, 09 Oct 2026 05:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधान परिषद चुनाव और एसआईआर को लेकर विपक्ष के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधान मंडल दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
एनडीए सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और प्रत्याशियों के साथ सीएम सम्राट चौधरी ने की बैठक। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार शाम चार बजे पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास (लोक सेवक आवास) पर एनडीए के विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों की अहम बैठक बुलाई। बैठक में शामिल होने के लिए गठबंधन के नेता और मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। बैठक में चुनाव की रणनीति तय करने के साथ गठबंधन के भीतर चल रहे मतभेदों पर भी चर्चा हुई, लेकिन सुर्खियों में रहे जनता दल यूनाईटेड विधायक अनंत सिंह। अनंत सिंह ने मीडिया से भी बात कर अपना पक्ष साफ कर दिया।

विज्ञापन

आगामी 23 अक्तूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले बुलाई गई इस बैठक में एनडीए की साझा रणनीति और उम्मीदवारों के पक्ष में तालमेल बनाने पर विचार किया जाना था। यही हुआ भी। हालांकि, जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह और पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को अनौपचारिक तौर पर खत्म नहीं किया जा सका। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) में अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ तीन विधायकों की नाराजगी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से रामपुकार सिन्हा के निर्दलीय नामांकन पर भी चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार हो रहे विरोध पर भी सीएम एनडीए के नेताओं को कुछ दिशा निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
बैठक में पहुंचे अनंत सिंह ने कह दिया साफ-साफ
एनडीए की बैठक में शामिल होने पहुंचे अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर बैठक उनके लिए बुलाई गई है तो उसमें जो भी बात होगी, लेकिन मैं अपने फैसले पर अडिग हूं। मैं मानने वाला नहीं हूं। मैं पहले भी नीरज कुमार के विरोध में था और आगे भी रहूंगा। इससे पहले अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव के दौरान नीरज कुमार ने उनके खिलाफ प्रचार किया था और उनके विरोधियों का साथ दिया था। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में सभी सबूत पार्टी को उपलब्ध करा दिए गए थे, लेकिन उस समय पार्टी ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार शुरू से ही उनके विरोधी रहे हैं। अनंत सिंह ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान भी नीरज कुमार ने ललन सिंह के पक्ष में प्रचार नहीं किया था और उनका समर्थन नहीं किया था।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
एनडीए की बैठक से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी की। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और राज्य में कानून का राज स्थापित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुशासन, सुरक्षा और न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए गंभीरता से काम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

संजय सरावगी ने विपक्ष पर बोला हमला
इससे पहले सात अक्तूबर की शाम को मुख्यमंत्री ने एनडीए के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विधान परिषद का चुनाव सामने है और एनडीए पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता बैठक में शामिल हुए और आगे की रणनीति पर चर्चा की। संजय सरावगी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस, राजद और अन्य विपक्षी दलों को लगातार नकार रही है। उनके अनुसार, इसी हताशा में विपक्ष अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है और अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लगातार काम कर रही है। विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें