फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के वाहन को जांच किए बिना जाने देने पर उप निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 09 Sep 2019 02:29 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
अश्विनी कुमार चौबे (फाइल फोटो)
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के वाहन को बिना जांच जाने देने पर पटना के आयुक्त आनंद किशोर के आदेश पर एक उप निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को रविवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


यातायात पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश के साथ किशोर आज बेली रोड स्थित बिहार म्यूजियम के समीप नये मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के तहत सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की काले शीशे लगी कार चला रहे उनके बेटे अर्जित चौबे वहां पहुंचे।

गाड़ी में परिवार के अन्य सदस्य भी सवार थे। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को जांच के लिये रोका लेकिन कुछ समय तक कोई भी पुलिसकर्मी वहां जांच के लिये नहीं पहुंचा। इसके बाद अर्जित बिना जांच कराए ही गाड़ी को लेकर रवाना हो गया।
विज्ञापन


आयुक्त ने जुर्माने की राशि वसूलने में लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक देवपाल पासवान और आरक्षी दिलीप चंद्र सिंह एवं पप्पू कुमार को निलंबित किए जाने का निर्देश यातायात पुलिस अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें