फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police Suicide: बंद कमरे में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, 15 दिन पहले मिला था पदभार; विभाग में हड़कंप

Mon, 06 Apr 2026 09:14 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Police Suicide: वैशाली के जढुआ ओपी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर कौशल कुमार ने किराए के कमरे में सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
घर के बाहर पुलिसकर्मियों का जमावड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जढुआ ओपी अध्यक्ष ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक दरोगा की पहचान 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर कौशल कुमार के रूप में हुई है, जो खगड़िया जिले के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि कौशल कुमार करीब 15 दिन पहले बिदुपुर थाना से स्थानांतरित होकर हाजीपुर आए थे और उन्हें जढुआ ओपी का प्रभारी बनाया गया था। वे जढुआ बैंकमैन कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रह रहे थे, जहां उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में गेहूं कटनी के दौरान खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक घायल, कई जख्मी; पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण प्रारंभिक जांच में निजी मामला बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें