राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के आरोपों के बाद बिहार पुलिस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर में लगे कैमरे को हटाया है। बता दें हाल ही में तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश ने अपने घर पर जानबूझकर उसी तरफ कैमरा लगाया है जहां से वह हमपर नजर रख सकें।
इसे लेकर उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके एक फोटो शेयर की थी। तेजस्वी ने लिखा था, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घर तीन तरफ से सड़क और चौथी तरफ से नेता प्रतिपक्ष के घर से घिरा हुआ है। लेकिन सीएम को केवल उसी दीवार की सीमा पर सीसीटीवी लगाने की जरूरत क्यों पड़ी जिस तरफ उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी का घर है? कोई उन्हें बता दे कि इस तरह की हरकतें व्यर्थ साबित होंगी।'
बता दें जिस दीवार से कैमरा हटाया गया है वह दीवार सीएम के औपचारिक आवास और तेजस्वी के औरचारिक आवास को अलग करती है। वैसे तेजस्वी को कई बार बंगला खाली करने के लिए नोटिस भेजा जा चुका है लेकिन वह अभी भी बंगले में रह रहे हैं।
कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारियों ने देखा कि सीएम की सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए थे। यह कैमरा काफी ऊंचाई पर लगाया गया था, जहां से तेजस्वी का घर और उनके कुछ कमरे आसानी से कैप्चर हो सकें।