व्हाट्सएप्प पर मिली धमकी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
छोड़ने के एवज में बदमाशों ने मांगे 30 लाख रुपये की फिरौती
घटना के संबंध में अपहृता के पिता रंजन झा ने बताया कि तीन सितंबर की आधी रात को सोए अवस्था में उनकी छोटी बेटी मीनाक्षी कुमारी को अज्ञात बदमाश कर के ले गये। उन्होंने यह भी बताया कि उसको छोड़ने के एवज में बदमाशों ने उनसे व्हाट्सएप फोन और मैसेज कर 30 लाख रुपये फिरौती की मांग की है। फिरौती की मांग 4 सितम्बर को की गई है। साथ ही मैसेज में फिरौती देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है।
फिरौती की रकम लड़की के नंबर से ही आ रहा
इस संबंध में तीसीऔता थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उसका सीडीआर निकलवाया जा रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जिस नंबर से फिरौती मांगी जा रही है वह नंबर लड़की के मोबाइल का है। जांच पड़ताल के दौरान यह भी बात सामने आई कि वह लड़की पहले भी अपने घर से भागी थी। तकरीबन छः महीने बाद वह वापस लौटी तब उसका बयान भी हुआ था। प[[इछ्ले बयान में उसने कहा था कि वह कमाने के लिए दिल्ली गई थी।