फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : शराब माफियाओं ने दारोगा पर किया जानलेवा हमला, भागकर बचाई खुद की जान

Sun, 02 Mar 2025 09:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Liquor Ban in Bihar : बार-बार सूचना मिल रही थी कि एक मोहल्ले में  शराब बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद दारोगा वहां पहुंचे और मोबाइल से शराब खरीदते और बेचते हुए वीडियो बनाने लगे। तभी अचानक उनपर हमला हो गया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराबबंदी है, इसकों लेकर पुलिस शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी दौरान पटना में शराब माफियाओं ने पीएसआई दरोगा पर हमला कर दिया। हालांकि गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। मामला अगमकुआं थाना अंतर्गत कुम्हरार मुसहरी टोला की है। पुलिस अब उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


शराब बेचने की सूचना पर जांच में गये थे ट्रेनी दारोगा 
घटना के संबंध में पीएसआई दारोगा अमित कुमार ने बताया कि अगमकुआं थाना प्रभारी को बार-बार इस बात की सूचना मिल रही थी कि मुसहरी में धड़ल्ले से शराब
खरीदी और बेची जा रही है। इस बात की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने अमित कुमार जो इसकी जांच के लिए उक्त स्थान पर भेजा। थानाध्यक्ष के आदेश पर पीएसआई दारोगा अमित कुमार शराब बेचने की सूचना पर जांच करने गए थे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि वहां धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। 
विज्ञापन


वीडियो बनाते देख किया हमला 
घटना के संबंध में पीएसआई दारोगा अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और शराब खरीदते और बेचते हुए वीडियो बनाने लगे। तभी शराब माफियाओं की नजर उस पीएसआई दारोगा पर पड़ गई। अमित कुमार को वीडियो बनाते देख शराब माफिया उग्र हो गये और पीएसआई दरोगा अमित कुमार पर हमला कर दिया। हमला होते ही वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। हालाँकि उन लोगों ने अमित कुमार का कुछ दूर तक पीछा भी किया। इस दौरान उनके हमले से अमित कुमार घायल हो गये, लेकिन उस समय पीएसआई दरोगा की जान बच गई। घटना के बाद अगम कुआं थाने में चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी सभी आरोपी फरार हैं। इससे पहले भी मेहंदी गंज थाना अंतर्गत एक दरोगा पर शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें