फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के रिश्तेदार को खोजने में बिहार पुलिस नाकाम, पटना में आक्रोश

Mon, 13 Mar 2023 06:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

डॉ. संजय कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर एनएमसीएच के डॉक्टरों और आईएमए के सदस्यों में आक्रोश गहरा रहा है। आईएमए के नेतृत्व में डॉक्टरों ने रविवार को पटना में आक्रोश मार्च निकाला।
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के रिश्तेदार डॉ. संजय कुमार को खोजने में बिहार पुलिस अबतक नाकाम रही है। राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फार्माकोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. संजय कुमार एक मार्च से लापता हैं। पत्रकार नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में उनकी पत्नी ने बताया है कि डॉ. संजय यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और यूपी कैडर की आईएएस डिंपल वर्मा के रिश्तेदार हैं। वह घर से मुजफ्फरपुर के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन


डॉ. संजय कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर एनएमसीएच के डॉक्टरों और आईएमए के सदस्यों में आक्रोश गहरा रहा है। आईएमए के नेतृत्व में डॉक्टरों ने रविवार को पटना में आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले से ध्यान भटकाने में लगी है। अभी तक सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें