फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अपराधियों ने पूर्व उपमुखिया को गोलियों से किया छलनी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Jan 2024 11:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : शाम ढलते ही अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों के संबंध में परिजन फिलहाल चुप हैं।  
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे ग्रामीण और परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बरूराज थाना क्षेत्र के बांध रोड की है। मृतक की पहचान अशोक राय (55) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। 

विज्ञापन


घर लौटने के क्रम में दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक अशोक राय देर शाम घर लौट रहे थे। तभी बांध रोड के पास अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया। घटना को अंजाम देकर अपराधी वहां से फरार हो गये। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। वहां आने पर लोगों ने देखा अशोक राय खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे हुए थे। स्थानीय लोगों ने आननफानन में अशोक राय को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुखिया की मौत की खबर सुनते ही गाँव में सनसनी छा गई। 

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में बरुराज के एसआई गुन्नू कुमार ने बताया कि पूर्व मुखिया अशोक राय को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया है। पूर्व उप मुखिया अशोक राय की      हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का यह भी कहना है कि घटना के संबंध में परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है। हालांकि इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि मृतक अशोक राय रुपये लेन-देन का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की तरफ के सारे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पुलिस फिलहाल पोस्टमोर्टम कराने की प्रक्रिया कर रही है। साथ ही पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें