फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अब हार्डवेयर व्यवसायी को रोड पर रोककर गोली मारी, बाइक सवार अपराधियों ने सीने पर किया वार

Sat, 11 Nov 2023 11:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar : बिहार में बेलगाम अपराधियों ने अब हार्डवेयर व्यवसायी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी है। अपराधी कौन थे और गोली मारने की क्या वजह है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।  
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी को गोली मार दी। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर की है। घायल व्यवसायी की पहचान बड़हरिया  थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी विश्वास सिंह के पुत्र जय किशोर जी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि जय किशोर रोज की तरह अपनी  हार्डवेयर की दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। तभी मदरसा के करीब सुनसान रास्ते पर बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने उसे रोका, फिर उसे गोली मार दी, एक गोली सीने में लगी है। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गये। लोगों के वहां जुटते ही अपराधी वहां से फरार हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पर प्रथम उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि जय किशोर दूकान बंद कर अपने घर जा रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोका और फिर उन्हें दनादन दो गोली सीने में मारकर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। घायल जय किशोर फिलहाल बेहोशी की हालत में हैं, इसलिए घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी फिलहाल काफी दहशत में हैं इसलिए वेलोग कुछ बोलने से परहेज नकार रहे हैं। घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। उनका कहना है कि आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। परिजनों ने अब तक न तो आवेदन दिया है और न ही कुछ बता रहे हैं।  पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। टेक्निकल टीम का सहारा लिया जा रहा है, बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जायेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें