फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : पटना सिटी में गल्ला कारोबारी को भून डाला, NMCH में मौत; महाराज घाट पर दुस्साहस

Tue, 01 Aug 2023 09:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : सोमवार सुबह दीघा में नीलेश मुखिया को बीच सड़क पर एक-एक कर छह गोलियां मारी गईं और अब मंगलवार को पटना सिटी में एक गल्ला व्यापारी को अपराधियों ने भून डाला है। 45 साल के व्यापारी को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी के खाजेकलां थाना अंतर्गत महाराज घाट पर अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। आननफानन में लोगों ने इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना सिटी के महाराजगंज निवासी मनीष कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए महाराजगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मनीष कुमार गल्ला व्यापारी थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला लेनदेन का 
पुलिस का कहना है कि मामला पैसे की लेनदेन का है। बहादुरपुर निवासी मनीष कुमार (45) पटना सिटी में गेहूं चावल का व्यापार करते थे। इसके अलावा मछुआ टोली में उन्होंने पार्टनरशिप मे एक मोबाइल की दूकान भी खोली थी।  पुलिस के अनुसार एक व्यापारी के पास उनका लगभग 3 लाख रुपया बकाया था जिसकी वसूली के लिए वह महाराज घाट गए थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक गोली मनीष कुमार के सिर में लगी। गोली लगते ही मनीष जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी क्रम में मौके का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल से आए अपराधी वहां से फरार हो गए। आननफानन में आसपास के लोगों की मदद से मनीष कुमार को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस 
इस घटना को लेकर खाजेकला थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर का कहना है कि यह घटना पैसे के लेनदेन को लेकर हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश हो जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें