फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इंजीनियर पवन कुमार के पटना, भागलपुर समेत छह ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 104% अधिक संपत्ति का आरोप

Wed, 24 Jun 2026 10:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस की एजेंसी काफी एक्टिव है। आज आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक और भ्रष्ट अफसर के खिलाफ कार्रवाई की है। पटना से दिल्ली तक आरोपी अफसर के ठिकाने पर छापेमारी चल रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
ईओयू कार्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली स्थित छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

विज्ञापन


ईओयू की ओर से बताया गया है कि पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया। पवन कुमार वर्तमान में भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत भवन निर्माण अंचल-1, पटना में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं तथा निरीक्षण इकाई, पटना भवन प्रमंडल में निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

आय से 3.89 करोड़ की अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप
जांच एजेंसी के अनुसार सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि पवन कुमार ने अपनी ज्ञात आय से लगभग तीन करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये अधिक संपत्ति अर्जित की है। यह राशि उनकी वैध आय की तुलना में करीब 103.94 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 12/26 दर्ज कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


कहां-कहां ईओयू की अलग-अलग की टीम कर रही है छापेमारी
विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमों ने मंगलवार सुबह से छापेमारी शुरू की। जिन स्थानों पर तलाशी ली जा रही है, उनमें पटना के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी स्थित यमुना निवास अपार्टमेंट का फ्लैट, पटना स्थित कार्यालय, भागलपुर के आनंदगढ़ कॉलोनी, तिलकामांझी स्थित आवास, नोएडा सेक्टर-75 का फ्लैट, नोएडा का एक अन्य आवासीय परिसर तथा नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित फ्लैट शामिल हैं। आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों, चल-अचल संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें