फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दोस्तों ने हॉस्टल में बुलाया, फिर पीट-पीटकर ले ली जान; वजह तलाश रही पुलिस

Sun, 26 Apr 2026 08:31 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : दोस्त ही जब बन जाएं जान के दुश्मन, तो इसको क्या कहिएगा। राजधानी पटना में एक ऐसी ही घटना हुई, जिसमें दोस्त ने हॉस्टल में बुलाकर दोस्त की जमकर पिटाई की। अब हत्या के बाद पुलिस आरोपी और कारण दोनों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के जय महावीर कॉलोनी की है। मृतक की पहचान नालंदा जिला के बिहारशरीफ अंतर्गत राणा बिगहा निवासी शंकर प्रसाद (33) के रूप में हुई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Census 2027: बिहार में अब तक 24 लाख से अधिक लोगों किया स्व-गणना, टॉप 10 में कौन-कौन से जिले हैं? लिस्ट देखिए


 

जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध में डीएसपी टू राजकिशोर सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि जय महावीर कॉलोनी स्थित छात्रावास की बाउंड्री से सटे खाली प्लॉट में किसी युवक की लाश है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच-पड़ताल करने और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान हुई। पुलिस का कहना है कि वहां पास के छात्रावास में वह अपने दोस्त के बुलाने पर आया था। युवक के पूरे शरीर पर गहरे जख्म के निशान भी हैं। उन जख्मों के निशान को देखकर ऐसा लगता है कि उसके साथ जमकर मारपीट की गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: किसानों के पैसे पर डाका, हनुमान शुगर मिल के जमीनों की हो रही सौदेबाजी, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध में  डीएसपी टू राजकिशोर सिंह ने बताया कि शंकर यहां स्थानीय दोस्त के बुलाने पर आया था। शव को देखकर ऐसा लगता है कि किसी हॉस्टल के कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर उसकी हत्या की गई है। जख्म के निशान से ऐसा लगता है कि लाठी-डंडा से पिटाई के बाद चाकू मारकर उसकी हत्या की गई है। फिर बदमाशों ने उसका शव जय महावीर कॉलोनी स्थित छात्रावास की बाउंड्री से सटे खाली प्लॉट में फेंक दिया। फिलहाल उसका दोस्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। घटनास्थल पर एफएफएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य इकठ्ठा किया। पुलिस का दावा है कि हत्या की गुत्थी बहुत जल्दी सुलझ जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें