फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : उत्पाद विभाग की टीम पर होता रहा हमला, थाना की पुलिस ने नहीं दिया साथ, कई पुलिसकर्मी घायल

Sun, 30 Jun 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar : उत्पाद अधीक्षक ने थाना पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के दौरान स्थानीय अलौली थाना को उत्पाद टीम ने हमले की सूचना दी। उनसे पुलिसबलों की मदद भी मांगी गई, लेकिन थाना की पुलिस ने उन्हें किसी भी प्रकार से कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है। इसमें दो एसआई सहित आठ जवान घायल हुए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र स्थित शुम्भा में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई थी। जहां स्थानीय ग्रामीण भड़क गए और उनके द्वारा उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया गया है। जिस घटना शनिवार देर रात 8 बजे की बताई जा रही है। इधर, स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जबरन लोगों के घर में घुसकर मारपीट की की गई। इसके बाद आक्रोश में लोगों ने उत्पाद की टीम पर हमला किया है। 

विज्ञापन


आठ लोग हुए हैं घायल
इस मामले में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि शुम्भा गांव में शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसको लेकर टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम में कुल 12 से 13 लोग शामिल थे। छापेमारी के दौरान स्थानीय ग्रामीण ने इसका विरोध किया। जिसके बाद वहां पर पत्थर बाजी होने लगी। उन्होंने बताया कि घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। जिनमे दो एसआई शामिल हैं। 

पुलिस ने नहीं की मदद
घटना के संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय अलौली थाना को उत्पाद टीम के द्वारा सूचना दी गई थी। लेकिन थाना पुलिस के द्वारा कोई सपोर्ट नहीं किया गया। वही इस मामले में अलौली थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम की तरफ से शराब के बहाने कई निर्दोष लोगों को पकड़ा जा रहा है। इसके बाद घटना घटित हुई है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले में जैसे सूचना मिली वैसे ही पेट्रोलिंग गाड़ी को घटना स्तर पर भेज दिया गया था। जहां सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
घटना के संबंध में स्थानीय शुम्भा गांव के लोगों का कहना है कि उत्पाद विभाग की टीम जबरन लोगों के घर में घुसकर लोगों से मारपीट कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने घटना का विरोध किया। जिसके बाद दोनों तरफ से झड़प हुई है।

उत्पाद विभाग की टीम ने थाना पर लगाया आरोप, नहीं मिली मदद  
घटना के संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने थाना पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के दौरान स्थानीय अलौली थाना को उत्पाद टीम ने उत्पाद टीम पर हमलले की सूचना दी। उनसे पुलिसबलों की मदद भी मांगी गई, लेकिन थाना की पुलिस ने उन्हें किसी भी प्रकार से कोई मदद नहीं की। वहीं दूसरी तरफ इस संबंध में अलौली थाना अध्यक्ष का कहना है कि उत्पाद विभाग की टीम शराब खोजने के बहाने कई निर्दोष लोगों को पकड़ ले रही है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से यह घटना हुई है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, गश्ती गाड़ी को घटनास्थल पर भेज दिया गया था। फिर हमारी पुलिस ने वहां से सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें