फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : खंभे से बांधकर लड़की की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद चार गिरफ्तार

Sun, 06 May 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपारण
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश में एक लड़की को खंभे से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बगहा पुलिस अधीक्षक अरविंद गुप्ता का कहना है कि वीडियो के आधार पर घटना के कुछ घंटों बाद आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना चंपारण जिले के कथैय्या गांव की है। घटना उस समय घटित हुई जब पीड़िता अपनी दोस्त के घर उससे मिलने के लिए गई थी। पीड़िता द्वारा नौरांगिया पुलिस स्टेशन में लिखित में शिकायत देने के बाद चार आरोपियों को पकड़ा गया है। जिनकी पहचान 25 साल के सुरसेन कुमार, 27 साल के हंसराज कुमार, 22 साल के कंवल कुमार और 23 साल के मेघनाथ बारघरिया के तौर पर हुई है।

गुप्ता ने बताया कि घटना गुरुवार की है लेकिन लड़की को पिलर से बांधकर उसकी पिटाई करने वाली तस्वीरें और वीडियो शुक्रवार को सामने आईं। जिसके तुरंत बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सभी चारों आरोपियों की पहचान करके उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र थारू जनजाति बहुल है। यह लोग किसी मसले को लेकर पुलिस के पास नहीं आते हैं।
विज्ञापन


सदर प्रखंड बाल विकास अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि पीड़िता गुरुवार को अपनी सहेली के घर उससे मिलने के लिए पहुंची थी। जहां उसपर आरोप लगाया गया कि उसने अपनी सहेली की न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसके बाद से विवाद बढ़ गया और सहेली के परिवारवालों ने उसे उसकी सहेली से मिलने नहीं दिया। इसके बाद उसे खंभे से बांधकर पीटा गया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें