फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मंच पर भड़के पासवान, भरी सभा में धक्कामुक्की और बोलने लगे अपशब्द

Sun, 06 May 2018 03:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधान परिषद सदस्य संजय पासवान शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान भड़क गए। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डीएम दिवाकर से किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ। 

विज्ञापन


गुस्से में उन्होंने अपशब्द कहे, धक्कामुक्की तक होने लगी। कार्यक्रम में मौजूद लोग संजय को शांत कराने की कोशिश करते रहे थे, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। संजय का गुस्सा देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने डीएम दिवाकर को बाहर भेज दिया।

एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडी में शनिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में दलितों के उत्थान को लेकर चर्चा होने वाली थी। इसमें कुछ विदेशी मेहमान, एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के अधिकारी और कॉलेज के छात्र शामिल थे। 
विज्ञापन


कार्यशाला के शुभारंभ के समय संजय पासवान को दीप जलाने के लिए बुलाया गया। साथ ही डीएम दिवाकर को भी दीप जलाने के लिए बुलाया गया। दोनों पास आए तभी उनके बीच कुछ ऐसी बात हुई, जिससे संजय पासवान भड़क गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें