फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पिता ने 22 साल के बेटे के सीने पर गोली दाग दी, मौत; एक साल पहले हुआ था निकाह, वजह सुनकर चौंके लोग

Wed, 25 Oct 2023 03:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

थानेदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में पिता ने पुत्र की हत्या कर दी है। आरोपी के पास हथियार कहां से आया, इसकी जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में 22 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता ने की है। वह भी केवल पांच प्लास्टिक के बोरे के लिए। बोरे को लेकर पिता-पुत्र में बहस हुआ। यह बहस देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। पिता ने बंदूक निकाली और पुत्र को गोली मार दी। जब तक लोग आते आरोपी पिता वहां से फरार हो गए। आसपास के लोग अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचे लेकिन युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन




आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
मामला जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहां गांव की है। मृतक की पहचान मंसूर अंसारी के पुत्र महबूब अंसारी 22 वर्षीय के रूप में की गई है। इधर घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है और पोस्टमार्टम के भेज दिया। थानेदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में पिता ने पुत्र की हत्या कर दी है। आरोपी के पास हथियार कहां से आया, इसकी जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

महबूब की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ वर्ष पहले महबूब की हुई थी शादी, तीन माह की गर्भवती है पत्नी
मृत महबूब अंसारी की मौसी नुरैशा खातून ने बताया कि महबूब की शादी योगापट्टी थाना के जगीराहां गांव निवासी शबनम खातून से डेढ़ वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती है। महबूब तीन भाईयों सबसे बड़ा था। उससे छोटे महताब आलम (20 वर्ष), मोतिरहमान (12वर्ष) व दो बहन है। बड़ी बहन जगरुन नेशा (32वर्ष) की शादी हो चुकी है। छोटी बहन जकिया खातून (15 वर्ष) है। परिजनों ने बताया कि महबूब अंसारी हाफिज ए कुरान थे। बगहा में रहकर पढ़ाते थे। दस दिन पहले पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना पर महबूब छुट्टी लेकर घर आया था। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें