फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: 24 साल की सिपाही पांच बहनों में इकलौती कमाने वाली थी, मां बोली- कोमल को ही अपना बेटा मानती थी

Thu, 12 Jun 2025 02:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना के अटल पथ पर हुए भीषण सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि तेज रफ्तार स्कार्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को जानबूझकर कुचल दिया। इसमें महिला सिपाही की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
इसी गाड़ी ने ली कोमल की जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के अटल पथ पर तीन पुलिसकर्मियों की कुचलने की घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चढ़ गई। वीडियो देखकर स्पष्ट लग रहा है कि ऐसा जान बूझकर किया गया है। पुलिस से बचने के लिए गाड़ी ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। लाइव वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कार से टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी हवा में उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोग और अन्य पुलिसकर्मियों ने फौरन घायलों को उठाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, महिला सिपाही की जान नहीं बच पाई। 

 

महिला सिपाही कोमल कुमारी नालंदा के एकंगरसराय को रहने वाली थी। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि वह अपने घर में इकलौती कमाने वाली थी। पांच बहनों में वह चौथे नंबर पर थी। उससे छोटी एक और बहन है। भाई नहीं है। कुमार इकलौती कमाने वाली थी। कोमल की मां ने बताया कि 20 दिन पहले ही कोमल की पोस्टिंग एसके पुरी थाने के हुई थी। उसपर ही घर की पूरी जिम्मेदारी थी। हमलोग उसे ही अपना बेटा मानते थे। उसके साथ ऐसा होगा हमने कभी सोचा नहीं था। 

 

जानिए, कैसे क्या हुआ 

बुधवार देर रात अटल पथ पर वाहन चेकिंग हो रहा था। एसके पुरी थाना की पुलिस टीम सड़क किनारे खड़ी होकर जांच अभियान चला रही थी। इसी बीच एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आती दिखी। पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने की लेकिन ड्राइवर पुलिसकर्मियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इस हादसे के बाद इलाके में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पटना एसएसपी खुद इस मामले को देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें