फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना मेडिकल कॉलेज में जिंदा मरीज को मृत घोषित कर दिया, डेथ सर्टिफिकेट भी किया जारी

Mon, 12 Apr 2021 03:33 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

  • मरीज के परिजन बृज बिहारी ने बताया कि बाढ़ के रहने वाले चुन्नू कुमार को 9 अप्रैल को ब्रेन हेमरेज के बाद पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था
  • जांच के बाद बताया गया कि मरीज कोरोना पॉजिटिव है
विज्ञापन
मृत्यु प्रमाण पत्र - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सबसे बडे़ अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (पीएमसीएच) ने जिंदा आदमी को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया गया। 

विज्ञापन


मरीज के परिजन बृज बिहारी ने बताया कि बाढ़ के रहने वाले चुन्नू कुमार को 9 अप्रैल को ब्रेन हेमरेज के बाद पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां जांच के बाद बताया गया कि मरीज कोरोना पॉजिटिव है। उसके बाद मरीज से मिलने नहीं दिया गया।
 

बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधिकारियों ने रविवार को एक जीवित कोविड-19 रोगी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया। रोगी की पत्नी कविता देवी ने कहा, हमें सूचित किया गया था कि उनकी मृत्यु हो गई है। लेकिन जब मैंने श्मशान में उनका चेहरा देखा, तो मैंने पाया कि यह उनका शरीर नहीं था।

विज्ञापन

रविवार की सुबह 10 बजे के करीब बताया गया कि मरीज की स्थिति खराब हो गई है। फिर एक घंटे बाद उन्हें मृत बताकर शव को पैक कर हमें सौंप दिया। अंतिम संस्कार के समय परिजनों ने मुखाग्नि देने के पहले चेहरा दिखाने का अनुरोध किया।

जब चेहरा देखा तब यह बात सामने आई कि जिस डेड बॉडी  का अंतिम संस्कार चुन्नु के परिजन कर रहे हैं वह उनके मरीज का नहीं है। उसके बाद चुन्नू के परिजनों को पता चला कि चुन्नू अभी जिंदा है जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। इस घटना के बाद पीएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर आईएस ठाकुर ने हेल्थ मैनेजर अंजली कुमारी को बर्खास्त कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें