फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide Case: हाई कोर्ट के अधिवक्ता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताया खुद को जिम्मेदार; पत्नी से था विवाद

Fri, 14 Feb 2025 11:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आज 14 फरवरी आधुनिक युवाओं के लिए प्यार का ख़ास दिन गुजर रहा था। हर कोई आज इस ख़ास दिन यानी वैलेंटाइन डे को मनाने में मशगुल था। उधर एक जिंदगी अंदर ही अंदर घूंट रही थी। अंत में आज हाई कोर्ट के अधिवक्ता ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज हर कोई  वेलेंटाइन डे मना रहा है, वहीं दूसरी ओर एक अधिवक्ता ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। मामला राजधानी के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित पाटलिपुत्र जंक्शन के पास गांधीनगर इलाके के हेरीटेज अपार्टमेंट का है। मृतक की पहचान रूपेश कुमार के रूप में की गई है। वह पटना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही राजीव नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए  पीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन


पत्नी से चल रहा था विवाद 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि रूपेश कुमार हेरीटेज अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते थे। उनकी  शादी 2022 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिन के बाद ही किसी कारण से पति-पत्नी के बीच संबंध खराब होने लगे। इस वजह से आए दिन घर में झगड़े होने लगे। रोज-रोज हो रहे झगडे से तंग आकर पत्नी गुस्सा होकर रूपेश को छोड़कर अपने मायके चली गई। जब से उसकी पत्नी मायके गई, तब से रुपेश मानसिक तनाव में थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी कई महीनों से अलग-अलग रह रहे थे।

मिला सुसाइड नोट, बताया खुद को जिम्मेदार 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अधिवक्ता रूपेश ने डिप्रेशन में आकर आज अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से  सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि मेरे मौत का कारण मैं खुद हूं। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


                              

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें