फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : समस्तीपुर में वार्ड सदस्य को मारकर पोल पर लटकाया, दरभंगा में व्यवसायी को दी ऐसी मौत

Sat, 06 May 2023 11:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर / दरभंगा

सार

Murder in Darbhanga and Samastipur : समस्तीपुर में पंचायत वार्ड सदस्य की एक बागीचे में बिजली के पोल से लटकी लाश मिली। वहीं दरभंगा में भी  एक पान दुकानदार की लाश पेड़ से लटकी हुई पाई गई। दोनों ही मामलों में लोगों का कहना है कि इनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतक वार्ड सदस्य वीरेंदर कुमार का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में पंचायत वार्ड सदस्य की एक बागीचे में बिजली के पोल से लटकी लाश बरामद हुई। वहीं दूसरी ओर दरभंगा में भी ऐसी ही कहानी हुई जिसमें एक पान दुकानदार की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। दोनों ही मामलों में लोगों का कहना है कि इनकी  हत्या की गई है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के कलौंजर पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी शत्रुघ्न दास के पुत्र वीरेंद्र कुमार (23) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि चुनावी रंजिश में उनकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


ये हैं मृतक
मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के कलौंजर पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी शत्रुघ्न दास के पुत्र वीरेंद्र कुमार (23) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि चुनावी रंजिश में उनकी हत्या की गई है। वहीं दरभंगा में नगर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर रत्नापट्टी के शुभंकरपुर चोरिया मंदिर के पास आम के पेड़ से प्लास्टिक के रस्सी में सहारे युवक का शव लटका हुआ था। परिजनों ने मृतक की पहचान तारालाही निवासी रामसेवक भगत (40) के रूप में की है।

दो दिन से थे गायब
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामसेवक भगत बिशनपुर थाना क्षेत्र के केलवा गाछी में पान की दुकान है। पिछले दो दिनों से वह अपने घर से लापता थे। उनकी खोजबीन परिजन अपने स्तर पर कर रहे थे लेकिन उनका कहीं कोई  आता पता नही चल पा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने दूसरा थाना क्षेत्र कह कर थाना से लौटाया था
परिजनों का कहना है कि उनलोगों ने नगर थाना में उनके गुमशुदगी की शिकायत भी की थी लेकिन उन्हें पुलिस के द्वारा यह कहकर टाल दिया गया था कि यह मामला बहादुरपुर थाना का है, वहां जाकर मामला दर्ज करवाइये।

अब लाश मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
शनिवार की सुबह पखले नीमा रोड के पास मृतक का स्कूटी देखा गया। जब लोगों ने आसपास खोजबीन की तब आम के पेड़ से लटका हुआ उनका शव पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर शुभंकरपुर टी ओपी, सदर थाना की पुलिस और डीएसपी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

मृतक की पत्नी ने पुलिस पर लगाया लापरवाही करने का आरोप
मृतक की पत्नी चन्दा देवी ने बिलखते हुए कहा कि इनके चार बेटियां और एक बेटा है। वही पान दुकान चलाकर सबका भरण पोषण करते थे अब उनका परिवार कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि उनके पति पिछले दो दिनों गायब थे। हमलोग अपनी तरफ से काफी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। उनका आरोप है कि हमलोग नगर थाना भी गए थे लेकिन पुलिस लगातार टालमटोल करती रही।

घटनास्थल पर पुलिस का हुआ विरोध
घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो परिजनों ने उनका जमकर विरोध किया। मजबूरन डीएसपी अमित कुमार को कई थानों की पुलिस लेकर वहां जाना पड़ा। परिजनों ने थाना के कर्मियों की शिकायत करते हुए कहा कि समय रहते पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, और हमें इस थाने से उस थाने टहलाती रही। डीएसपी अमित कुमार ने उन्हें घटना की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। जांच कर मामले में जो भी उचित कार्यवाई होगी, की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें