फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पंचायत चुनाव मार्च में, ईवीएम का होगा इस्तेमाल

Tue, 05 Feb 2019 09:34 PM IST
अमित मंडल भाषा, पटना
विज्ञापन
evm machine - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में आगामी मार्च महीने में होने वाला पंचायत उपचुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस बारे में बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद ने पंचायत उपचुनाव ईवीएम से कराने का फैसला किया है। बिहार में पहली बार पंचायत चुनाव ईवीएम के जरिए कराया जाएगा। संजय ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने सड़क संपर्क योजना के तहत पांच जिले - औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका एवं मुजफ्फरपुर में 13 पथ के लिए करीब 410 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में कम वर्षा के कारण पैदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए 24 जिलों के कुल 280 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें