सांसद पप्पू यादव ने शेयर की यह तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
इस क्रूर एनडीए राज में कोई सुरक्षित नहीं है
वहीं पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने गोपाल खेमका के बेटे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कहा कि इस बच्चे को क्या दिलासा दूं? सात साल पहले गोपाल खेमका जी के पुत्र
गुंजन खेमका की हत्या हुई थी, उन्हें न्याय का भरोसा दिलाने गया था। अगर उस वक्त सरकार अपराधियों की साझीदार न बनकर, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करती तो आज गोपाल खेमका जी की हत्या न होती। उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे इस वारदात की सूचना मिली मैं वहां पहुंचा। पर इस क्रूर एनडीए राज में कोई सुरक्षित नहीं है, अपराधियों का अभ्यारण्य बन गया बिहार! नीतीश जी बख़्श दीजिए बिहार को। बिहार की जनता दहशत में जीना नहीं चाहती है।