फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बीएनएमयू में पीजी प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 अक्तूबर अंतिम तिथि

Tue, 06 Oct 2026 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

बीएनएमयू ने पीजी सत्र 2026-28 के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी 20 अक्तूबर तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 300 रुपये है और अधिकतम सात कॉलेजों का विकल्प दिया गया है।

 

विज्ञापन
बीएनएमयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) ने स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य छात्र-छात्राएं 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने नामांकन प्रक्रिया के लिए समर्थ पोर्टल का उपयोग किया है। आवेदन प्रक्रिया रविवार और अन्य सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी।

समर्थ पोर्टल पर करना होगा आवेदन

विज्ञापन

नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर और वैध ई-मेल आईडी देना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित मानक और आकार के अनुसार अपने शैक्षणिक व व्यक्तिगत दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं का अंकपत्र व मूल प्रमाणपत्र, 12वीं का अंकपत्र व मूल प्रमाणपत्र तथा स्नातक स्तर का अंकपत्र व मूल प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा।

पढ़ें: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

300 रुपये आवेदन शुल्क, सात कॉलेज चुन सकेंगे

विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर में आवेदन के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। अभ्यर्थी यूपीआई या डेबिट कार्ड के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन के दौरान छात्र-छात्राएं अपनी पसंद और वरीयता के आधार पर अधिकतम सात महाविद्यालयों का चयन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को लिंग और श्रेणी का चयन सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी है। फॉर्म जमा करने और प्रोफाइल लॉक होने के बाद किसी भी विवरण में संशोधन की अनुमति नहीं होगी।

मेधा सूची के बाद समय पर लेना होगा नामांकन
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. उमाशंकर चौधरी ने बताया कि स्नातकोत्तर नामांकन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, मेधा सूची में चयन के बाद यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन नहीं लेता है, तो उसे अगली मेधा सूची में स्थान नहीं दिया जाएगा। किसी भी जानकारी या मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी अध्यक्ष छात्र कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें