फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सावन की पहली सोमवारी में सुल्तानगंज के बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

Mon, 10 Jul 2023 11:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानगंज भागलपुर

सार

सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बीती रात से ही यहां शिव भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। मंदिर हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से गुंज रहा है।
विज्ञापन
बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बीती रात से ही यहां शिव भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। मंदिर हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से गुंज रहा है। मंदिर में आये शिव भक्तों का कहना है कि मंदिर के अंदर बहुत ही ज्यादा भीड़ है। उनका कहना है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा है कि मन्दिर के अंदर सांस नहीं फूल रहा है जिस वजह से इतने छोटे मंदिर होने के बावजूद शिव भक्त महादेव को जल चढ़ा  रहे हैं। अजगैबीनाथ मंदिर के पंडित नंद कुमार का कहना है कि अजगैबीनाथ मंदिर में आज सिर्फ स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस भीड़ में कांवरियों की संख्या नाम मात्र है, यहां कांवरिया बहुत कम आ रहे हैं, जो भीड़ दिख रही है वह स्थानीय और आसपास के क्षेत्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगैबीनाथ मंदिर में पंक्तिबद्ध खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
देवघर से पहले यहां होती है सरकारी पूजा  
अजगैबीनाथ मंदिर मनोकामना मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस संबंध में पूजा करने आये जमुई के भक्त प्रवीण कुमार यादव सहित अन्य कई भक्तों का कहना है कि इस स्थान पर मांगी हर मुराद पूरी होती है। इस संबंध में इस मंदिर के महंथ प्रेमानन्द जी के अनुसार "इस स्थान की ऐसी मान्यता है कि सबसे पहले इस स्थान की सरकारी पूजा की जाती है। इसके बाद ही देवघर के महादेव की पूजा होती है।" इस संबंध में अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा करने आये भक्तों का कहना है कि अजगैबीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सब दिन रहती है खासकर सोमवार की भीड़ देखने लायक होती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें