फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद बोले नीतीश, जनादेश का सम्मान करे केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में एकतरफा जीत के बाद विशाल बहुमत हासिल करने वाले महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश के लिए बिहार की जनता का आभार जताया। जीत के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए नीतीश ने कहा कि वह विनम्रतापूर्वक इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और पूरे समर्पण और मेहनत से जनता के विकास के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


बकौल नीतीश, ये जीत बिहार के लोगों की जीत है, बिहार की भावना और स्वाभिमान की जीत है। मुख्यमंत्री आवास पर लालू और कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी के साथ मीडिया से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि जिस तरह से महागठबंधन को बिहार के लोगों ने एकमुश्त और जबरदस्त समर्थन उसके लिए हम उनके सामने नतमस्तक हैं।

शुरूआत में ये अनुमान लगाए जा रहे थे कि ये कांटे की टक्कर है, लेकिन जनता ने बता दिया कि उनका मन पूरी तरह बना हुआ है इसलिए इसमें कोई असमंजस नहीं है। हमें समाज के हर तबके का समर्थन मिला, महिलाओं का युवाओं का।
विज्ञापन


जिस तरह से चुनाव के दौरान आक्रामक प्रचार हुआ, जिस तरह से परिस्थितियां उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही थी उसमें भी हमारी एकता बनी रही। ये जीत बहुत बड़ी जीत है, इस जीत को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं।

मिलजुलकर करेंगे काम, विपक्ष का भी करेंगे सम्मान

लोगों के मन में कुछ आशा है। बिहार को आगे बढ़ना चाहिए और तेजी से आगे बढ़ना चाहिए। जनता की जो उम्‍मीद है उसके अनुरूप काम करेंगे। हम लोगों ने चुनाव के पूर्व और चुनाव के दौरान जो एकजुटता का परिचय दिया है उसे आगे बनाए रखेंगे।

हमारे मन में किसी के प्रति दुर्भावना नहीं है, इसलिए मिलजुलकर काम करेंगे। नीतीश ने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के चुनाव पर देशभर की निगाह टिकी थी। लोग राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत विपक्ष चाहते हैं।

बिहार चुनावों से उसका भी रास्ता साफ हो गया है। हालांकि नीतीश ने ये भी कहा कि हम बिहार में भी विपक्ष का सम्मान करेंगे और चाहेंगे कि बिहार के जो प्रमुख मुद्दे हैं उन पर एक सर्वानुमति बने।

जीत के बाद हम विपक्ष के प्रति कोई गलत भावना नहीं रहेंगे, न ही कोई इस तरह की बात होगी कि उनका मजाक उड़ाया जाए। हम उम्‍मीद करते हैं कि केन्द्र सरकार भी हमारे लिए इसी तरह सहयोग करती रहेगी।

विरोधियों के साथ मिलकर करेंगे काम

बिहार की जनता से जो हमे जनादेश मिला है केन्द्र सरकार को उसका भी सम्मान करना चाहिए। नीतीश ने जीत के लिए राजनीतिक दिग्गजों को भी बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया। कहा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने फोन कर बधाई दी।

राज्य में हमारे विपक्षी सुशील कुमार मोदी ने भी फोन कर जीत की बधाई दी उसके लिए उनका भी धन्यवाद। नीतीश ने बताया कि आगे का भी साझा कार्यक्रम हमने मिलकर तय किया है उसी पर चलेंगे।

वहीं लालू यादव ने कहा कि भाजपा के इतने आक्रमण के बावजूद जनता ने जो संदेश दिया है उसके लिए हम उनके सामने नतमस्तक हैं। हमने दावा किया था कि 190 सीटें जीतेंगे, उसके नजदीक पहुंच गए। लालू ने विरोधियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार उड़ती चीडिया को हल्दी लगाता है हमने वो लगा दिया है।
विज्ञापन

लालू बोले, हमारे यहां झंझट नहीं दिल्‍ली की गद्दी पर करेंगे

हमारे यहां किसी तरह का कोई झंझट नहीं है, जो भी झंझट है हम दिल्‍ली की गद्दी पर करेंगे। लालू ने तंज कसते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट देखकर भाजपा वाले खुश हो गए थे लेकिन जब असली परिणाम आने शुरू हुए तो वे गायब हो गए। इस जीत के बाद हम दिल्‍ली पर चढ़ाई करेंगे।

नरेन्द्र मोदी दुखी जरूर होंगे हालांकि नीतीश जी को बधाई दी है, पता नहीं दिल से दी है या नहीं। इसलिए हम उनसे कल बात करेंगे। बड़ा खतरनाक डिजाइन है इन भाजपा वालों का। इसकी बुराई बराक ओबामा ने भी की थी। इसलिए लोगों को इनसे सावधान रहना चाहिए।

ये देश में साम्प्रदायिकता के आधार पर माहौल को खराब करना चाहते हैं। लालू ने भाजपा को वोट देने वालों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें भी समझना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें