फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को दिखाया बाहर का रास्ता, कहा- जितनी जल्दी जाना हो उस दिन चले जाइए

Wed, 25 Jan 2023 02:22 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Upendra Kushwaha News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को सीधे-सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साफ कहा- "जितनी जल्दी जाना हो, चले जाइए।" नीतीश ने उपेंद्र कुशवाहा की उठाई हर बातों का साफ-साफ जवाब भी दिया और राफ-साफ कर भी दिया। 
विज्ञापन
एएन कॉलेज में कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में नीतीश ने सबकुछ दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुस्से को देख मंगलवार को आननफानन में प्रेस कांफ्रेंस कर खुद को उनका (नीतीश कुमार) का सिपाही बताना भी उपेंद्र कुशवाहा के काम नहीं आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा को सीधे-सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया। साफ कहा- "जिसको जब जाना हो, जितनी जल्दी जाना हो, जितना बोलना है बोलते रहिए और जिस दिन मन करे, उस दिन चले जाइए।" नीतीश ने उपेंद्र कुशवाहा की उठाई हर बातों का साफ-साफ जवाब भी दिया और राफ-साफ कर भी दिया। पटना में एएन कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की मूति अनावरण कार्यक्रम में शरीक होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा को लेकर मन की बात की।

विज्ञापन


किस बात पर क्या बोले नीतीश, खुद देखिए
कुशवाहा ने कहा पार्टी कमजोर हो रही...
जो कहता है, उसे कहिए कि खूब खुशी मनाइए। मस्त रहिए। हमारी पार्टी कमजोर हुई है! इ पता है कि पहले की तुलना में मेंबरशिप ज्यादा हो गया है। 43-44 लाख था, इस बार 75 लाख हो गया है बिहार में। लेकिन, कुछ बोलते रहता है तो खुशी है।

कुशवाहा को ऐसा लगने की वजह क्या...
ऐसे ही फालतू प्रचार करते रहता है कि कुछ लगता है।

बड़े नेताओं के भाजपा से संपर्क का आरोप...
एक है कोई संपर्क में तो जरा नाम लीजिए। जो खुद संपर्क में जाना चाहता है, वही इ सब बोलते रहता है। क्या कीजिएगा? किस-किस को कितना बढ़ाए। कौन कहां चला गया, जाने दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो कुशवाहा के बारे में क्या सोचते हैं...
जिसको जब जाना हो, जितना जल्दी जाना हो, जितना बोलना है बोलते रहिए और जिस दिन मन करे, उस दिन चले जाइए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें