फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से बाहर फंसे मजदूरों के लिए नीतीश सरकार ने जारी किए सवा 10 करोड़ रुपये

Tue, 07 Apr 2020 08:43 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के बाहर लॉकडाउन में फंसे राज्य के मजदूरों एवं जरूरतमंद 103579 लोगों के खातों में 10 करोड़ 35 लाख 79 हजार रुपये की राशि सोमवार को अंतरित की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि एक हजार रुपये की दर से प्रदेश के लोगों को सहायता राशि दी गई और आज ही इस योजना का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि आज योजना का शुभारंभ होते ही बिहार के बाहर फंसे 103579 लोगों के खाते में 10 करोड़ 35 लाख 79 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने माउस क्लिक कर योजना का किया शुभारंभ किया।

बिहार के बाहर अन्य राज्यों में फंसे बिहार के प्रति लोगों को 1000 रुपये उनके बैंक खाते में भेजने की योजना की शुरुआत हुई है। इसके लिए अब तक दो लाख 84 हजार 674 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीएम ने इन आवेदनों की जांच के बाद अन्य लोगों के खाते में जल्द ही राशि भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के बाहर दिल्ली और दूसरे शहरों में लोगों की मदद के लिए कैंप चलाए जा रहे हैं। दिल्ली में दस जगहों पर कैंप बनाकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने अफसरों से कहा कि इन जगहों की लगातार निगरानी करते रहें, ताकि वहां जिस चीज की जरूरत हो, उसे तत्काल उपलब्ध कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें