फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश के बेटे के पोस्टर से पटा जदयू कार्यालय, समर्थक बोले- पार्टी में शामिल होइए निशांत कुमार

Sat, 15 Mar 2025 12:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पटना में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दफ्तर के बाहर निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जदयू कार्यालय के बाहर पोस्टरों में दिखे निशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पटना में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दफ्तर के बाहर निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में एक ओर लिखा है, "बिहार की जनता करे पुकार, निशांत का राजनीति में है स्वागत," जबकि दूसरे पोस्टर में होली और रमजान की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उन्हें पार्टी में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन


पोस्टर में होली और रमजान की शुभकामनाएं

एक और पोस्टर में यह संदेश है, "जेडीयू के लोग करे पुकार, पार्टी में शामिल होइए निशांत कुमार।" इन पोस्टरों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की तस्वीरें भी दिख रही हैं। इतना ही नहीं एक समर्थन ने निशांत कुमार के नाम से पोस्टर में होली और रमजान की शुभकामनाएं दी गई हैं और पार्टी में शामिल होने की अपील की गई है।

पिता को फिर से मुख्यमंत्री बनवाना चाहते हैं 
इधर, निशांत कुमार ने अभी तक आधिकारिक रूप से राजनीति में अपनी सक्रियता को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, फिर भी इन पोस्टरों ने उनके राजनीतिक सफर की चर्चा तेज कर दी है। निशांत कुमार पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका उद्देश्य अपने पिता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनवाना है। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए से भी अपील की थी कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें