Bihar : चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप का भाजपा से पूर्णरूपेण मोह भंग हो गया है। पिछली सारी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रशांत किशोर की उपस्थिति में जनसुराज का दामन थामने की घोषणा कर दी है।
बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप 7 जुलाई को पटना के बापू सभागार में प्रशांत किशोर की उपस्थिति में जनसुराज में शामिल होंगे। यह ऑफिशियल जानकारी खुद मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर दी है। आज मनीष कश्यप प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे। दोनों ने खुले मैदान में पेड़ के नीचे मुलाक़ात की। मनीष कश्यप ने पीले शर्ट की बंडी और नीले रंग की पेंट पहन रखी थी। इतना ही नहीं मनीष ने राहुल गाँधी की तरह हाथ में संविधान रखा था।
बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने शेष रह गये हैं, लेकिन इससे पहले चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कुछ दिनों पूर्व ही भाजपा से अलग होने की घोषणा कर दी। दरअसल, यह एलान उन्होंने मनीष कश्यप के साथ पीएमसीएच में हुई घटना के बाद ही कर दी थी। पार्टी से अलविदा होते हुए मनीष कश्यप ने यह बताया था कि भाजपा में शामिल होने से पहले वह अपने क्षेत्र से लोक सभा का चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, जिसके बाद भाजपा के कई बड़े नेता उन्हें यह कहकर भाजपा में शामिल कर लिया कि आम जनता के लिए वह जो करना चाहते हैं, पार्टी में शामिल होकर बेहतर तरीके से कर सकते हैं। लेकिन पीएमसीएच की घटना के बाद मनीष कश्यप का निर्णय बदल गया और तब मनीष ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी में रहकर वह बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर जोरदार तरीके से आवाज नहीं उठाया पाएंगे, इस वजह से उन्होंने भाजपा छोड़ने का निर्णय ले लिया।
पीएमसीएच की घटना के बाद मनीष कश्यप चनपटिया गए और उन्होंने अपने क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ने का फैसला लिया। अब वह 7 जुलाई को बापू सभागार में प्रशांत किशोर की उपस्थिति में जनसुराज में शामिल होंगे।