फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने गर्दन के पास मारी गोली; एक सप्ताह में तीसरा मर्डर

Tue, 25 Feb 2025 05:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: बीते एक सप्ताह में यह हत्या की तीसरी वारदात है, जिससे लोग सहमे हुए हैं। इधर, पुलिस टीम लगातार इलाके में कैंप कर रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मंझौली पंचायत अंतर्गत कोसीला बांकीध के पास मंगलवार सुबह बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। बीते एक सप्ताह में यह हत्या की तीसरी वारदात है, जिससे लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म हो गया। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान नहीं, पुलिस जांच में जुटी
मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने भी उसे पहचानने में असमर्थता जताई है, जिससे मृतक के नाम-पते का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। इमामगंज डीएसपी अमित कुमार के अनुसार, युवक को गर्दन के पास गोली मारी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं और जांच की निगरानी कर रहे हैं।

हत्या के कारणों पर सस्पेंस, इलाके में चर्चा तेज
हत्या की इस वारदात के पीछे क्या कारण हैं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। दूसरी ओर, क्षेत्र में इस हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 25 वर्षीय इस अज्ञात युवक की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस जल्द से जल्द मृतक की पहचान करने और अपराधियों को पकड़ने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें