फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : विधानसभा उपाध्यक्ष के पीए के भाई की हत्या, घर लौट रहे थे, अपराधियों ने कमर में मारी गोली

Wed, 22 May 2024 06:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

प्रमोद यादव को शिव मंदिर के समीप अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उसके कमर में लगी थी। मायागंज अस्पताल से पटना ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र के कुरसंडी पंचायत के बालातोल वार्ड 10 निवासी प्रमोद यादव को मंगलवार की रात अपराधियों ने गोली मार दी। इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। प्रमोद यादव विधानसभा उपाध्यक्ष सह आलमनगर के जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव के पीए विनोद यादव के छोटे भाई थे। 

विज्ञापन


पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम
बताया गया कि रात करीब 9 बजे प्रमोद डेयरी पर दूध देकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बालाटोला शिव मंदिर के समीप अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उसके कमर में लगी थी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी में भर्ती कराया, जहां से उसे मायागंज रेफर कर दिया गया। मायागंज से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों का कहना है कि किसने और किस कारण से गोली मारी, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। घटना की सूचना पाते ही पुरैनी थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें