फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: युद्ध की मॉक ड्रिल यहां नहीं, मगर भारी तादाद में पुलिस की तैनाती; गोपालगंज में हत्या से तनाव इतना बढ़ा

Wed, 07 May 2025 08:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar : अचानक हंगामा होने लगा। दो पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई। पूछने पर पुलिस ने बताया कि एक युवक की हत्या हो गई है, फिलहाल तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई पैठान टोला में मंगलवार की देर शाम एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के सिसई पैठान टोला निवासी कमाल खान के पुत्र कैफ खान (23) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : न कोर्ट का फैसला काम आ रहा था न पुलिस कर रही थी मदद, क्या करता मार डाला; आरोपी ने क्यों कही यह बात?

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण बैंक सिसई के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद होते ही देखते ही देखते कैफ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। उसके शरीर पर तीन जगह चाकू के गहरे घाव पाये गये हैं, जबकि एक चाकू सीने में गड़ा हुआ था, जिसे उसी अवस्था में अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में ही घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : दो साल बाद पुलिस ने हत्याकांड का किया उद्भेदन, वजह सुनकर पुलिस भी हो गई हैरान

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के हरिराम यादव, आशीष यादव और बबलू यादव के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये तीनों युवक भी घायल अवस्था में मिले हैं और उनका इलाज फिलहाल भोरे के रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता चल सके। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गये। भीड़ और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भोरे थाना सहित आसपास के थानों की भारी संख्या में पुलिस को बुलाया गया। खुद एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन



इस संबंध में एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि “घटना बेहद दुखद है। तीन संदिग्ध हिरासत में हैं, जिनका इलाज भी जारी है। मामले की गहन जांच हो रही है। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें