फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाइक से स्टंट करना तीन दोस्तों को पड़ा भारी, टक्कर के बाद एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Wed, 01 Jan 2025 06:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

ग्रामीणों का कहना है कि तीनों दोस्त नये साल की पार्टी मनाने के बाद बाइक से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। देखते ही देखते नव वर्ष की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई।
विज्ञापन
यही पर हुआ था हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया हवाई अड्डा के हवाई पट्टी पर तीन युवकों को बाइक पर स्टंट करना काफी महंगा पड़ा और उन्हें इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना में 30 साल के एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं उसके पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, दूसरी बाइक का सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत रौशन अली (30) सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र के महादेवा मोहल्ला निवासी मोहम्मद मन्नान का पुत्र था। जबकि घायल मुमताज अली और अंकित कुमार भी महादेवा के बताए गए हैं।

विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
बताया जाता है कि सिवान जिले के महादेवा गांव निवासी रौशन अली अपने दोस्त मुमताज अली और अंकित कुमार बाइक पर स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि दुर्घटना तब हुई जब दोनों ने मोटरसाइकिल पर नियंत्रण खो दिया, क्योंकि यह घटना दोनों की बाइक आपस में टकराने से हुई है। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खुशियां पल भर में मातम में बदल गई
ग्रामीणों का कहना है कि तीनों दोस्त नये साल की पार्टी मनाने के बाद बाइक से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। देखते ही देखते नव वर्ष की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें