फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पति पत्नी और 'वो' के चक्कर में युवक ने दे दी जान, प्रेमिका पर लगाया ब्लैकमेलिंग करने का आरोप

Sat, 11 Jan 2025 11:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Love Affair : शादी के बाद एक बेटा हुआ। सब कुछ ठीक ही चल रहा था। तभी एक दिन महिला ने अपने पति को एक लड़की के साथ घूमते हुए देखा, जिसके बाद खूब बवाल हुआ। आज युवक ने आत्महत्या कर ली। फिर पत्नी ने सुनाई पूरी कहानी।
विज्ञापन
पत्नी, पति और वो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में पति पत्नी और वो के चक्कर में एक बच्चे के पिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। प्रेमिका हमेशा युवक को पत्नी से दूर रहने के लिए बोलती थी। वहीं पत्नी ने प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से प्रेमिका का मोबाइल भी बरामद किया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 के ललछोंनी रामबाग की है। मृतक युवक की पहचान शैलेश चौधरी (32) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शोरूम में ही काम करनेवाली लड़की से चलने लगा था प्रेम प्रसंग 
 घटना के संबंध में मृतक की पत्नी मंजू देवी का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी मजे से चल रही थी। पति बुलेट बाइक के शोरूम में काम करते थे। दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन करीब डेढ़ साल पहले पति का शोरूम में ही काम करनेवाली एक लड़की जो कप्तानपाड़ा खुशकीबाग़ की रहनेवाली है, से अफेयर शुरू हो गया। इसके बाद से दोनों की शादीशुदा जिंदगी में खटास शुरू हो गया।

रंगे हाथ पकड़े जाने पर हुआ था बवाल 
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि पत्नी ने दोनों को एक साथ रंगेहाथ घूमते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद खूब बवाल हुआ। इसके बाद युवती ने कुछ लोगों के साथ उसके घर पर आकर मारपीट की और फिर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए शैलेश के ज़िंदगी से दूर रहने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


युवती पर ब्लैकमेलिंग करने का लगाया आरोप
 मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि जब से दोनों का अफेयर शुरू हुआ तब से ही उनके पति उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिए थे। पति बार-बार मायके जाने को कहता था। नही जाने पर मार-पीट करता था, जिसके वजह से वह पिछले डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी। पत्नी ने यह भी बताया कि जब वह ससुराल में रहती थी तो उनके पति घर नही आते थे। प्रेमिका हमेशा शैलेश को पत्नी से दूर रहने के लिए बोलती थी। पत्नी ने युवती पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है।

प्रेमिका के टॉर्चर से तंग आकर दे दी जान 
 मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि उसके पति की प्रेमिका हमेशा शैलेश पर पत्नी को छोड़ने का दबाब बनाती थी। शैलेश को वह काफी टॉर्चर करती थी। इसी वजह से शैलेश ने सुसाइड कर लिया। सूचना मिली कि उनके पति ने अपने ही घर के कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद वह भागी-भागी ससुराल पहुंची। शैलेश के पास प्रेमिका का मोबाइल फोन भी मिला है। वही घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें