मुजफ्फरपुर की पुलिस ने सकरा थाना क्षेत्र में चौर में मिले नितेश उर्फ अभिनव यादव हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि दोस्तों ने घर से बुलवाया और फिर मेला को दिखाने के बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले गये। फिर चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुल चार अपराधी शामिल थे, जिसमें से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन आरोपियों के पास से एक चाकू, मृतक का मोबाइल फोन और बाइक बरामद किया है।
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि बीते 10 अक्टूबर को एक युवक नितेश कुमार उर्फ अभिनव यादव के गायब होने को लेकर परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के सातवें दिन 17 अक्टूबर को एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान नितेश उर्फ अभिनव के रूप में की गई। इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि मृतक का कुछ लोगों के साथ लेन-देन का विवाद था। नितेश उर्फ अभिनव यादव से लगातार बकाये की मांग की जा रही थी, जिसे वह पूरा नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसके चार दोस्तो ने मेला देखने और घूमने के बहाने बुलाया और फिर एक सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से गोद कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को एक पास के ही चौड़ के पास फेंक दिया। पुलिस को जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन वही पाया गया। पुलिस ने जांच में पता चला कि मृतक अभिनव का कुछ लड़कों से लेन देन का मामला था, जिसके बाद इस मामले में दो आरोपी मनीष कुमार और बबलू कुमार को पकड़ा गया, जिसने इस घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया और बताया कि हमारा हिस्सा अभिनव नहीं दे रहा था इसलिए हमलोग ने हत्या कर दी। इस मामले में कुल 4 लोग शमिल थे, जिसमें दो आरोपी पकड़े गए हैं। अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है।