Bihar : युवक थाना में घुसते ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। पुलिस पर न्याय नहीं करने का आरोप लगाते हुए अचानक किरासन तेल को शरीर पर डाल लिया और आत्मदाह करने की धमकी देने लगा।
राजधानी पटना के एक थाना कैंपस में अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। कई पुलिसकर्मी एक युवक को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस तरह से थाना परिसर में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। काफी कोशिश करने के बाद युवक को शांत किया जा सका। मामला पाटलिपुत्र थाना का है।
घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि एक युवक कहीं से मिटटी का तेल लेकर आ गया और खुद के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर चिल्ला-चिल्लाकर यह कहने लगा कि मैं आत्महत्या कर लूँगा। इससे पहले कि वह अपने इरादे में कामयाब हो पाता, थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। यह हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान थाने में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि वह किसी केस के मामले में पुलिस पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहा था। उसकी मांग थी कि पुलिस विरोधी पक्ष पर कार्रवाई करे। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस कानून के हिसाब से ही काम करेगी। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ही पुलिस दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसी बात को लेकर युवक मिटटी का तेल लेकर थाना आया और कैंपस में आकर मिटटी का तेल अपने शारीर पर डाल लिया। फिर पॉकेट से माचिस निकालने लगा, लेकिन तबतक वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसकी मंशा को समझ गये और जबरदस्ती करते हुए उसके हाथ से माचिस छिन लिया।