फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सत्ता का संग्राम! जहानाबाद की जमीनी हकीकत पर सियासी टकराव

Sat, 31 May 2025 09:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद में अमर उजाला डिजिटल के ‘सत्ता के संग्राम’ कार्यक्रम में राजद विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने सरकार पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार होने के बावजूद जिले के कई इलाकों में अब तक विकास नहीं हुआ है।





 
विज्ञापन
विकास के मुद्दों को लेकर हुई बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में अमर उजाला डिजिटल द्वारा आयोजित 'सत्ता के संग्राम' कार्यक्रम में राजद विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के बावजूद जिले में कई क्षेत्रों में अब तक विकास नहीं हो पाया है। विधायक ने कहा कि वे लगातार विधानसभा में मुद्दे उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


अस्पताल बने रेफर सेंटर: सोनू राधे
राजद नेता और जिला पार्षद अभिषेक कुमार उर्फ सोनू राधे ने स्वास्थ्य व्यवस्था की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल केवल एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है। मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है, जिससे इलाज के अभाव में कई मरीज दम तोड़ रहे हैं।

शिक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों की स्थिति पर भी जोरदार बहस हुई। सोनू राधे ने बताया कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में सुधार की कोशिशें हुई थीं, लेकिन सरकार का कार्यकाल छोटा होने से प्रक्रिया अधूरी रह गई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज


भाजपा और जदयू ने किया सरकार का पक्ष
भाजपा नेता शुभम कुमार मिट्ठू ने कहा कि एनडीए सरकार ने जहानाबाद में हर क्षेत्र में कार्य किया है, खासकर सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा में। वहीं जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने विधायक पर विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर विधायक की इच्छाशक्ति होती, तो जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में सुधार देखने को मिलता।

शहर और गांव की सड़कों की हालत पर बहस
जहानाबाद शहर की सड़कों, मोहल्लों और जलजमाव की समस्या पर भी चर्चा हुई। सोनू राधे ने कहा कि जब मुख्यमंत्री का दौरा हुआ, तो केवल वहीं तक सड़क बनवाई गई जहाँ तक उन्हें जाना था। बाकी जगह की सड़कें आज भी बदहाल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों पर भी नेताओं ने चिंता जताई।
विज्ञापन


नदी अतिक्रमण और प्रशासन की चुप्पी
राजद नेताओं ने जिले में लगातार हो रहे नदी अतिक्रमण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस पर मौन साधे बैठा है, जिससे पर्यावरणीय संकट बढ़ रहा है। जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है, जिनका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें