फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair : एक फूल दो माली के चक्कर में आशिक पहुंचा अस्पताल, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 08:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Love You: 1969 में देवेन्द्र गोयल निर्देशित एक फिल्म आई थी, 'एक फूल दो माली', जिसमें प्रेम के लिए त्याग करने की कहानी दिखाई गई। आज बिहार में एक ऐसी ही कहानी देखने को मिली, लेकिन इसमें प्रेम को पाने के लिए त्याग नहीं, बल्कि हत्या करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी। घटना कच्छवां थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्क बिगहा गांव की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिक अभियुक्त इनायतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
घटना के संबंध में बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि बीते गुरुवार की देर शाम कच्छवां थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम तुर्क बिगहा में एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया गया है। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारीयों को देते हुए थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने वादी  नुजहत खातून के आवेदन पर कांड दर्ज कर तत्काल अभियुक्त के विरूद्ध छापामारी भी शुरू कर दी तथा गांव तुर्क बीघा निवासी स्व मोजम्मिल खान के पुत्र एनायतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर घटना में प्रयुक्त अग्नेयास्त्र भी बरामद कर लिया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

एक ही महिला को चाहते थे दोनों प्रेमी 
घटना के संबंध में बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि घायल सबीर खान का गांव की ही एक महिला के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर अभियुक्त भी मन ही मन उसी महिला को चाहता था। वहीं गुरुवार की देर शाम जब सबीर खान उक्त महिला के साथ खेत में बैठ कर बात कर रहा था तभी अभियुक्त एनायतुल्लाह खान ने सबीर खान पर गोली चला दी और वहां से फरार हो गया। घटना में सबीर खान बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आननफानन में अस्पताल  पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद 
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के प्राथमिक अभियुक्त एनायतुल्ला खान को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा 8 एमएम का एक खोखा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें