फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में युवक की हत्या, अपराधियों ने घर से बुलाकर मारी गोली; शराब के कारण से जुड़ा है मामला

Sun, 22 Jun 2025 02:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के जगतपुरा गांव में हुई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। हालांकि परिजन अभी घटना के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है बेखौफ अपराधियों ने रंगदारी में हत्या कर दी है। मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के जगतपुरा निवासी उदय राय के पुत्र करण कुमार ( 22 ) के रूप में की गई है। अपराधियों ने युवक की हत्या कर उसके शव को जगतपुर बहियार के फुलवारी में फेंक दिया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करण कुमार की हत्या गोली मारकर एवं धारदार हथियार से की गई है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दो बजे अपराधियों ने मृतक को घर से फोनकर बुलाया था। वहीं नाम न छापने के शर्त पर गाँव के एक व्यक्ति ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों ही शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हैं। पैसे का लेनदेन को लेकर घटना की आशंका जताई जा रही है। 
नित्यानंद राय ने इन आठ विधानसभा सीटों को लेकर किया बड़ा दावा, तेजस्वी ने बारे में ऐसा कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने पहले मुम्बई से आया था युवक 
परिजनों ने बताया कि युवक घर में बैठकर खाना खा रहा था।  तभी उसके कुछ दोस्त उसे घर से बुला कर ले गए । घर नहीं लौटने पर खोजबीन की जा रही थी। इसके बाद हम लोगों को बहियार में उसका शव पाए जाने की सूचना मिली।  इस घटना के बाद से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अरे हुए हैं।  परिजनों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही वह मुंबई से वापस अपने घर आया था।  इसके बाद अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है।  वही कारण और अपराधियों के बारे में पूछे जाने पर परिजनों ने इस संबंध में कुछ भी जानकारी होने से मना किया।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें